Saturday, December 8, 2018

राम मंदिर ,Ram mandir

राममंदिर मुद्दे पर मेरी नज़र

वैसे तो हमारे भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष(secular) देश मे राममंदिर कोई मुद्दा नही होना चाहिए तो फिर क्यों ये इतना विवादास्पद मुद्दा बन गया।
Raammandir

कारण:

राजनीति के गलियारों से एक बात सामने आई कि बाबरी मस्जिद राम लला का जन्मस्थान है, वैसे तो ये ख्याल पहले किसी आम भारतीय के मन मे नही आया, चुनाव का एक मुद्दा मिलने वाला था पार्टियों को तो इसे इतना उछाला गया जब तक ये विवाद न पैदा हुआ और आज तक इस जलते चूल्हे पर पार्टी अपना खाना बना रही है।


क्या मंदिर के जगह कुछ और बने?

जब मुद्दा ही मंदिर का है तो क्या लगता है पार्टियां मानेगी ऐसा करने के लिए ,अब ये एक आस्था का मुद्दा बन चुका है वैसे श्रीराम भी यही चाहते होंगे कि लड़ाई न हो और वहां स्कूल हॉस्पिटल (HOSPITAL) या कुछ ऐसा ही बने।
                          श्रीराम जी जैसा त्यागी तो कोई नही है जिन्होंने राजपाठ शांति का जीवन त्याग वनवास किया वो तो इस देश मे दंगे बिल्कुल नही चाहते।

असल मुद्दा क्या है?

कोर्ट के सामने प्रॉब्लम के नही के वहाँ अभी क्या बने बात ये है कि वो ज़मीन किसकी है और मालिक कौन है? और एक मुद्दा ये भी है कि जिस दिन बाबरी मस्जिद गिराया गया उस दिन लोकतंत्र असहाय नज़र आया, क्या किसी के धर्मस्थल को तोड़ना हमारे कल्चर में है?

समाधान:

इन सबमे कई हिंसा हुए और हजारों मासूम हिन्दू मुस्लिम मारे गए,क्या हम किसी अपने के मरने का WAIT कर रहे है? आम जनता को समझना होगा कि जब घर मे कोई समस्या होती है तो ये नेता नही आते है घर ,आस पड़ोस के लोग आते है, तो आपस मे लाडे नही , सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतेजार करे और आपस मे प्यार से रहे।
Pic Source:indiatimes.com
Follow me👇

No comments:

Post a Comment